नरवर। प्रशासन द्धारा रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंद्ध लगा रखा है और इस अवधि में तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते रोज नरवर थने में पदस्थ उपनिरीक्षक रमानंद पचौरी गश्त पर थे तो उन्होंने देखा कि अमर शांति लॉज के ग्राउंड में तेज आवाज में डीजे चल रहा है। तेज आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे को बंद करवाया। यहां डीजे बजाने वाले ने अपना नाम कमल किशोर पुत्र करनसिंह कुशवाह 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 नरवर का रहने वाला बताया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




