हाथ भट्टी शराब के साथ युवक गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत जाटव मोहल्ला के पीछे नदी के पास से पुलिस ने एक आरोपित को हाथ भट्टी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जाटव मोहल्ला में नदी के पीछे एक युवक हाथ भट्टी शराब बेचने आया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा। पकड़े युवक ने अपना नाम कमल जाटव पुत्र मिश्रीलाल जाटव 30 वर्ष निवासी रन्नौद बताया। युवक के पास से दो कैनों में 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।