शिवपुरी। खबर फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक शराबी स्कार्पियो चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए डीजे ट्रॉला में टक्कर मार दी। घटना में डीजे ट्रॉला में बैठे दो युवक घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही फिजीकल थाना प्रभारी कृपालसिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात एक शादी समारोह में लकी डीजे व साउंड गया था। यहां से वापस वह अपने स्थान पर जा रहा था। जैसे ही वह ग्वालियर वायपास की ओर से संवेल की तरफ से डीजे का ट्रॉला निकला तो पीछे से एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो क्रमांक एम एच 14 जीडी 2139 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कोर्पियो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ट्रॉले में लगी डीजे की लाइट टूट गई और वाहन में बैठे दो युवक घायल हो गए और उनके मुंह से खून निकलने लगा। घटना के बाद मौके से निकल रहे युवक आ गए। यहां उन्होंने देखा कि स्कोर्पियो चालक अत्यधिक शराब पिए हुए था। कार चालक घायलों से बोला कि वह उनका इलाज करा देगा इसलिए उसके साथ चले। इसके बाद स्कार्पियो चालक अपने वाहन में बैठा और घायलों को बैठाने के बहाने वाहन को लेकर फुर्र हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही फिजीकल थाना प्रभारी कृपालसिंह राठौर मौके पर पहुंचे यहां उन्होंने तुरंत वायरलैस पर सूचना दी और स्कार्पियो चालक का पता लगाने की बात कही लेकिन चालक व उसका वाहन कहीं नहीं मिला।






Be First to Comment