Press "Enter" to skip to content

कल केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का शिवपुरी दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल / Shivpuri News

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी आ रहे हैं। सिंधिया के दौरे को लेकर कलेक्‍टर अक्षय कुमार, एसपी राजेशसिंह ने  अधिकारियों के साथ पिछोर व खनियांधाना में कार्यक्रम स्‍थल व हैलीपेड स्‍थल का जायजा लिया।

भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजू बाथम ने बताया कि मंत्री सिंधिया 22 फरवरी को हैलीकॉप्‍टर से 12:30 बजे पिछोर आएंगे यहां से वह प्रदेश महामंत्री रणवीरसिंह  रावत के यहां शोक संवेदना व्‍यक्‍त करने पहुंचेंगे। शोक संवेदना व्‍यक्‍त करने के बाद मंत्री सिंधिया दोपहर 1:20 बजे पिछोर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का  शुभारंभ करेंगे। यहां से वह रामकृष्‍ण पाराशर व पूर्व मंत्री लक्ष्‍मीनारायण गुप्‍ता जी के यहां शोक संवेदना व्‍यक्‍त करेंगे पहुंचेगे यहां से वह भैया साहब लोधी के निवास  पर पहुंचकर सौजन्‍य भेंट करेंगे। दोपहर 2:20 बजे मंत्री सिंधिया पिछोर से  मुहारीकला जाएंगे यहां स्‍व. महाराजसिंह लोधी व बसंती लोधी पूर्व जिला पंचायत  अध्‍यक्ष के यहां शोक संवेदना व्‍यक्‍त करेंगे। इसके बाद मंत्री सिंधिया सिंधिया है लीकॉप्‍टर से कुंडलपुर दमोह के लिए रवाना हो जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!