दुष्‍कर्म करने वाले ब्रम्‍हेश्‍वर धाम के पुजारी पर कड़ी कार्रवाई व ओबीसी के कार्यकर्ताओं दर्ज प्रकरण वापस लेने ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। ब्रम्‍हेश्‍वर धाम के पुजारी लवलेश तिवारी द्धारा धार्मिककांड के नाम पर 20 वर्षीय युवती को डरा धमकाकर शारीरिक शोषण किया। वहीं ओबीसी के कार्यकर्ताओं पर झूठा केस दर्ज कर लिया। मामले में उच्‍च स्‍तरीय जांच कराए जाने को लेकर ओबीसी महासभा ने आज राष्‍ट्रपति व मुख्‍यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

 

ज्ञापन में बताया गया कि युवती द्धारा लगाए आरोपों की एफआईआर दर्ज कराने के लिए जब ओबीसी के कार्यकर्ता थाना प्रभारी से मिले किंतु 27 घंटे बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। परंतु ब्रम्‍हेश्‍वर धाम के अनुयायियों के दबाव में ओबीसी महासभा छतरपुर के जिला ओबीसी अध्‍यक्ष कृष्‍णा पटेल, प्रदेश सचिव नरेंद्र पटेल एवं अन्‍य सदस्‍यों पर झूठा केस दर्ज किया गया है। जिलाध्‍यक्ष प्रकाशसिंह रावत ने मामले की उच्‍च स्‍तरीय जांच व तीन दिन के भीतर न्‍यायिक जांच एजेंसी गठित किए जाने की मांग की है।