Press "Enter" to skip to content

सरपंच पुत्र की दबंगई, मजदूर महिला को पीटा, राजीनामा न करने पर दे रहे गांव से निकालने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम खैराना की रहने वाली मीना आज एसपी आफिस अपनी फरियाद लेकर पहुंची। मीना ने सरपंच के पुत्र व उसके परिवार पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मीना ने बताया कि एक प्रकरण राजीनामा न करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

मीना पत्नी रामसिंह निवासी ग्राम खैरोना थाना भौंती ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार चलाती है। बीते रोज मेरी व मां एवं परिवार के साथ सरपंच के पुत्र शिशुपाल पुत्र उधमसिंह जाटव ने मारपीट कर दी थी। मामले को लेकर खोड़ चौकी में शिकायत भी की गई।

बीते रोज शिशुपाल मेरे घर और प्रकरण में राजीनामा करने के लिए दबाब बना रहा है। जब राजीनामा करने से मना कर दिया तो उक्त व्यक्ति ने मेरे व परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी व गांव से बेदखल करने की धमकी दी। 19 पफरवरी को जब मैं अपने घर पर थी और पति बाहार मजदूरी करने गए थे तब सरपंच पुत्र शिशुपाल व उसके पिता उधम, मनोज आदि लोग एक राय होकर आए और गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी। मामले में महिला ने कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!