शिवपुरी। गौरव कदम कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने सुभाषपुरा थाने में एक आवेदन दिया हैं। आवेदन में जय काली माता स्व सहायता समूह सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर किए जाने की बात कही। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यहां बता दें कि स्व सहायता समूह द्वारा गरीबों को बटने आए खाद्यान्न को घालमेल कर पिकअप में ले जाया जा रहा था लेकिन मौके पर वाहन को जब्त कर लिया गया।
पुलिस को दिए आवेदन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरम कदम ने बताया कि बीती 14 फरवरी को ग्राम गुरावल तहसील शिवपुरी में शनि मंदिर के पास आदिवासी बस्ती में संतोष शिवहरे की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में 15 कट्टे 60 लिो भर्ती के एवं दुकान के बाहर पिकअप वाहन में 16 कट्टे 60 किलो भर्ती कुल गेहूं 31 कट्टे वजन 18.60 क्विंटल रखा मिला। कपिल शिवहरे ने बताया कि वह गेहं को अपने घर ले जा रहा था। वहीं तुलाराम पुत्र रतीराम ने बताया कि जय काली माता स्व सहायता समूह ग्राम गुरावल की अध्यक्ष सिमरन राय जो कि उनकी पुत्रवधु है उनके द्वारा स्वसहायता समूह ग्राम गुरावल का खाद्यान्न उचित मूल्य की दुकान गुरावल से लिया गया था। तुलाराम शिवहरे ने उक्त गेहूं को अपने छोटे भाई संतोष की दुकान में रख दिया था।
अधिकारी गौरम ने बताया कि तुलाराम शिवहरे, संतोष शिवहरे, सिमरन राय एवं कपिल शिवहरे द्वारा उक्त खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही थी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेंहू के पैक कट्टो को खोलकर उनकी अदला बदली कर 60 किलो भर्ती का बनाया गया जिससे उस 18.60 क्विंटल गेंहू की काला बाजारी की जा सके। जब्त 18.60 क्विंटल गेहूं एवं तौल कांटा को नरेन्द्र पुत्र मिट्ठू धाकड विक्रेता उचित मूल्य की दुकान गुरावल की सुपुर्दगी में दिया गया और
कपिल शिवहरे, तुलाराम शिवहरे, संतोष शिवहरे एवं जय काली माता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष सिमरन राय के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।






Be First to Comment