शिवपुरी। जिले के ग्राम ढला में रहने वाले एक युवक की रंजिश को लेकर तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं
फरियादी राजकुमार पुत्र कालूराम विश्वकर्मा 32 वर्ष निवासी ग्राम एला ने बताया कि बीते रोज रात 11 बजे वह रामकिशोर लोधी व दिनेश झा के साथ ढला बस स्टैंड पर बैठा हुआ था तभी वहां पर गांव के रहने वाले रामकुमार लोधी, छोटू लोधी व दिनेश लोधी आए और रंजिश को लेकर गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो तीनों ने मेरी लात—घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद राजकुमार थाने पहुंचा और और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment