बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोडा में पुलिस ने एक युवक की अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। जानकारी के प्रधान आरक्षक शिरोमणिसिंह व वीरेंद्र गुर्जर रात को गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि मुर्गी फार्म टोडा के पास एक व्यक्ति कच्ची शराब लिए हुए खड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवक ने अपना नाम सीताराम पुत्र मलखान रावत 40 वर्ष निवाी ग्राम टोड़ा थाना बैराड़ का रहने वाला बताया। युवक के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

अवैध कच्ची शराब बेच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा / Bairad News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment