Press "Enter" to skip to content

नहर के पास बाइक खड़ी करने पर बबलू की दो लोगों ने धर दी कुटाई / Shivpuri News

खनियाधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चमरौआ में रहने वाले एक युवक की दो लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी बबलू पुत्र वीरन सेन 26 वर्ष निवासी चमरौआ मजरा सत्तीपुरा ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह राजघाट नहर चमरौआ हाई स्कूल के पास सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी करके खड़ा हुआ था। तीाी वहां जसमन लोधी व जगदीश लोधी आए और गाली—गलौंज करने लगे और कहा कि तूने बाइक यहां कैसे खड़ी की। जब मैंने गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर मेरी लात—घूसों से मारपीट कर दी जिससे मेरे शरीर में जगह—जगह चोटें आई। मारपीट होते देख गांव का ही भवरसिंह लोधी आया और उसने बीच—बीचाव किया। घटना के बाद बबलू थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!