दो बाइक आपस में टकराई 3 घायल, 2 ग्वालियर रैफर / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में दो बाइक आपस में टकरा गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्‍हें ग्‍वालियर रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार आनंद आदिवासी पुत्र लल्‍लू आदिवासी 40 वर्ष निवासी खुड़चा खोड़ थाना पिछोर अपनी दोस्‍त की शादी में शामिल होने के लिए हीरापुर बाइक से गया हुआ था। बारात से युवक बाइक से अकेला लौट रहा था तभी करैरा के पास सामने से आ रही बाइक से युवक जा टकराया। घटना में आनंद सहित दो अन्‍य लोग भी घायल हो गए जिन्‍हें इलाज के लिए सबसे पहले अस्‍पताल लाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए ग्‍वालियर रैफर कर दिया गया।