शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले साईंस कॉलेज के पास रहने वाली महिला की शनिवार की शाम उसी के पति ने मारपीट कर दी। महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है और तलाक के लिए न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है।
फरियादी अर्पिता कुशवाह 25 वर्ष निवासी साईंस कॉलेज के सामने टंकी के पास ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले रवि पुत्र अशोक कुशवाह निवासी बाबूक्वाटर रोड शिवपुरी के साथ हुआ था। शादी के करीब 2—3 साल पहले हमारा विवाद हो गया और मैं अपने घर पर चली आई। अभी कोर्ट में हमारा तलाक का केस चल रहा है।
अर्पिता ने बताया कि शनिवार की रात करीब 8 बजे पति रवि कुशवाह आया और साथ चलने को कहा। जिस पर मैंने जाने से मना कर दिया। इसी बात पर रवि ने गाली—गलौंज करना शुरू कर दिया और जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़कर लिया और बाल पकड़कर घसीटते हुए ले जाने लगा। जब मैंने शोर मचाया तो छोटा भाई देवकीनंदन और मां रजनी कुशवाह आ गए तथा बीच—बचाव किया। रवि ने मुझे धमकी दी कि आज तो तू बच गई अगली बार जान से खत्म कर दूंगा। घटना के बाद महिला थाने आई और शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment