शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सिंहनिवास पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार पति, पत्नी व उनकी बच्ची घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार संजय वर्मा, उनकी पत्नी मिथलेश वर्मा व बच्ची दिव्या वर्मा निवासी मनियर बुआ की लड़की की शादी में गए हुए थे। आज वह शादी कर वापस घर मनियर आ रहे थे। जब वह सिंहनिवास पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार सभी लोग नीचे गिर गए। वह तो गनीमत रही कि तीनों में से कोई ट्रक के पहिए के नीचे नहीं आया नहीं तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता है लेकिन दुखद बात यह रही कि छोटी से बच्ची का पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और बुरी तरह कुचल गया। घयलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।






Be First to Comment