Press "Enter" to skip to content

बोलेरो ने मारी टक्कर, 3 साल की बच्ची सहित पति, पत्नी और एक साल का बेटा घायल / Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत टोल टैक्स के पास एक बोलेरो चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार छोटू आदिवासी अपनी ससुराल गया हुआ था यहां वह अपनी पत्नी पूजा 25 वर्ष, निकिता 3 वर्ष व संदीप 1 वर्ष के साथ वापस अपने घर टामकी बाइक से निकला। जैसे ही वह टोल टैक्स के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार सभी लोेग जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!