Press "Enter" to skip to content

अभाविप ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला, छात्रा की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग कर किया प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने तमिलनाड़ु सरकार के खिलाफ माधव चौक पर प्रदर्शन किया। नाबालिग छात्रा को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के बाद आत्महत्या करने के मामले व अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री को गिरफ्तार करने के विरोध में तमिलनाडू सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया।

 

वक्ताओं ने कहा कि तमिलनाडु में अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी के नेतृत्व में जब लावण्या को न्याय दिलाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा था, तब तमिलनाडु की सरकार उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

प्रांत छात्र प्रमुख अनुप्रिया तनवर ने कहा कि मिशनरियों ने समाज के गरीब तबके के लोग या फिर मासूमों को टारगेट कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए और हिंदू धर्म के खिलाफ उकसा रहे हैं। प्रशासन ऐसे लोगों को चिह्नित कर जल्द से जल्द कार्रवाई करें, नहीं तो सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

 

जिला संयोजक मयंक राठौर ने कहा कि शिक्षा की आड़ में मिशनरी धर्मांतरण का खतरनाक षड्यंत्र रच रहे हैं। नाबालिक मासूमों को शिकार बनाया जा रहा है। मिशनरी विद्यालय में धर्म परिवर्तन का दबाव डालने पर लावण्या ने आत्महत्या कर ली थी। प्रदर्शन में सह संयोजक आदित्य पाठक, नगर मंत्री विवेक धाकड़, देवेश धानुक, सौम्या भार्गव, अभिषेक चौहान, सलौनी शर्मा, श्रेया शर्मा, वंशिका शर्मा, आरती परिहार, रिचा नामदेव सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!