पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत अचरोनी में रहने वाले युवक पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। घटना के समय युवक शादी में शामिल होने जा रहा था तभी उक्त आरोपितों ने हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
शिशुपाल पुत्र रघुवीरसिंह यादव 35 वर्ष निवासी ग्राम नयागांव अचरोनी ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह अपने भतीजे के साथ बाइक पर बैठकर शादी में जा रहा था! जब वह कोलन सहर पर पहुंचे तो राहुल यादव, जितेंद्र यादव अमोल यादव निवासी बंडा मिले और पुरानी रंजिश को लेकर तीनों गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लाठी, कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। मैंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गया और उन्होंने बीच—बचाव किया। जाते—जाते आरोपित जान से मारने की धमकी दे गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment