Press "Enter" to skip to content

तंदूरी रोटी नहीं बनाने पर हलवाई के साडू ने की लेबर की मारपीट  / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नेताजी गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में हलवाई के साडू ने लेबर की मारपीट कर दी। हलवाई का साडू लेबर से तंदूर की रोटी मांग रहा था जबकि लेबर का कहना था तंदूर ठंडी हो गई है और अब रोटी नहीं बन सकती। इसी बात से गुस्‍साए युवक ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

फरियादी अशोक पुत्र हरीराम जोगी 55 साल निवासी तारकेश्वरी कालोनी जोगी मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने बताया कि वह तन्दूरी रोटी बनाने का काम करता है। शुक्रवार को रात्री करीवन 11.30 बजे में नेता जी गार्डन करोंदी में तन्दूरी रोटी बनाने का काम कर रहा था तभी हप्पी सरदार जो हलवाई ठेकेदार है उसका साडू आया और तन्दूरी रोटी बनाने की कहने लगा। जिस पर मैने कहा कि तन्दूर में कोयला खत्म हो गया है अब रोटी नहीं बन सकती है। इसी बात पर हप्पी के साले ने गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि रोटिया तो बनानी पडेगी। और हप्पी के साडू नें दाल भरने की डोल्ची उठाकर मेरे सिर में मारी चोट होकर खून निकल आया और मैं घायल हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!