नरवर नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की ओर से यह लड़ेंगे चुनाव / Narwar News

नरवर।‎ प्रदेश में एकमात्र नगरीय निकाय के‎ चुनाव हो रहे हैं। नरवर नगर परिषद‎ में हाईकोर्ट के आदेश पर होने जा‎ रहे चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो‎ गई है। कांग्रेस ने शुक्रवार को 15‎ वार्डों में से 14 वार्डों से पार्षद पद‎ के प्रत्याशियों की सूची जारी कर‎ दी। इनमें सर्वाधिक 9 महिला‎ उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि पुरुष‎ 5 हैं। सिर्फ वार्ड 6 में प्रत्याशी‎ घोषित नहीं हो सका है। प्रत्याशी‎ घोषित करने में भाजपा पीछे रह गई‎ है। भाजपा का अभी एक भी‎ उम्मीदवार तय नहीं हुआ है।‎ टिकट के लिए नामों की सूची को‎ लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच‎ अंदरूनी मनमुटाव के बीच शुक्रवार‎ को अशोक सिंह सहित पूर्व मंत्री‎ एवं विधायक लाखन सिंह यादव,‎ पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल‎ नरवर पहुंचे। पार्टी जिलाध्यक्ष‎ श्रीप्रकाश शर्मा, विधायक प्रागीलाल‎ जाटव व अन्य कांग्रेस नेताओं की‎ मौजूदगी में बैठक के बाद 14 वार्डों‎ में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा‎ दी। पार्टी नेताओं ने बताया कि वार्ड‎ 6 में चार उम्मीदवार होने की वजह‎ से नाम घोषित नहीं किया गया है।‎ बैठक में तीन ही दावेदार रह गए।‎ इनमें से एक का नाम 21 फरवरी‎ को तय होगा। बता दें कि इस चुनाव‎ में 15 पार्षदों में से ही नगर परिषद‎ अध्यक्ष का चुनाव होना है।‎

यह हैं कांग्रेस पार्षद प्रत्‍याशी

वार्ड 1 से मीना पत्‍नी ध्रुवसिंह कुशवाह

वार्ड 2 से ललिता पत्‍नी भीकमसिंह कुशवाह

वार्ड 3 से सपना पत्‍नी धर्मेंद्र कुशवाह

वार्ड 4 से बालकिशन पुत्र गोपाल कुशवाह

वार्ड 5 से देवेंद्र पुत्र महावीर जैन

वार्ड 7 से राकेश पुत्र बचनसिंह रावत

वार्ड 8 से गोविंद सिंह पुत्र राजाराम कुशवाह

वार्ड 9 से इमरती पत्‍नी शंकरलाल

वार्ड 10 से पिंकी पत्‍नी महेश कुमार

वार्ड 11 से कृष्‍णा पत्‍नी दयाकिशन

वार्ड 12 से सूरज पुत्र गंगाराम

वार्ड 13 से साइना खानम पत्‍नी शहजाद

वार्ड 14 से राजकुमारी पत्‍नी राजू

वार्ड 15 से कल्‍पना पत्‍नी राजेंद्र