कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लंकापुरा से चोरों ने घर के बाहर रखी बाइक को चुरा लिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी लक्ष्मण सिंह पुत्र सीताराम पाल 40 साल नि. लंकापुरा कोलारस ने बताया कि गुरूवार शाम करीब 07.30 बजे उसने बाइक को अपने घर के सामने खडी कर दी और अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब घर से बाहर निकला तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। बाइक की आस-पास तलाश की लेकिन वह नहीं मिली कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment