अतिथि विद्धांन पत्‍नी को पति कर रहा परेशान, पुलिस ने दर्ज किया केस / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाने में एक अतिथि विद्धांन पत्‍नी ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला मनीषा पांडे निवासी निवासी 39, विनय नगर, सैक्टर-4, ग्वालियर ने बताया उसके पति पंकज पाण्डे द्धारा पुराने दहेज के केस को लेकर 8 जनवरी को ग्वालियर वायपास चौराहे के पास गाली गलौज की एवं दहेज प्रकरण वापस लेने व गवाही देने पर जान से मारने दी।

मनीषा ने बताया कि वह श्रीमंत माधवराव सिधिंया महाविद्यालय शिवपुरी में अथिति विद्धांन के रूप में कार्य करती है तथा पति पंकज के विरुद्ध  दहेज प्रताड़ना संबंधी मामला शिवपुरी न्यायालय में विचाराधीन है। 8 जनवरी को वह ग्वालियर से शिवपुरी महाविद्यालय में पढाने आई तो ग्वालियर वायपास चौराहे के पास पति पंकज मिला और पीछा करने लगा तथा थोडी दूर जाने पर पंकज ने आवाज देकर रोका और गाली गलौच कर केस वापस लेने की बात कही। केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को लेकर पूर्व में भी कई आवेदन दिए लेकिन कार्रवाई नहीं होने से पंकज के हौसले बुलंद है। मामले में पुलिस ने जांच कर महिला के पति पंकज के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।