Press "Enter" to skip to content

राघवेंद्र नगर स्थित पार्क में लौटी खुशहाली, लोगों ने मंत्री यशोधरा राजे का किया धन्यवाद / Shivpuri News

शिवपुरी। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रिय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशों से शिवपुरी नगर पालिका प्रशासन ने राघवेंद्र नगर कॉलोनी स्थित एक पार्क का जीर्णोद्धार कार्य किया है। इस कार्य को क्षेत्रिय वासियों ने सराहा है साथ ही क्षेत्रिय विधायक और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों क्षे​त्रीय दौरे पर आई कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को क्षेत्रिय लोगों ने राघवेंद्र नगर स्थित पार्क की दुर्दशा को लेकर अवगत कराया और उनसे इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। इस क्रम में मंत्री यशोधरा राजे ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से सीएमओ शैलेष अवस्थी को पार्क के जीर्णोद्धार के लिए निर्देशित किया और इसी क्रम में पार्क को सुव्यवस्थित कर उसकी रंगाई—पुताई एवं जीर्णोद्धार किया गया है जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।

इसी के साथ कॉलोनीवासियों ने सहयोग के लिए पूर्व नगर पालिका उपाध्‍यक्ष भानू दुबे, व नगर पालिका के कर्मचारियों का भी धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!