न्‍यायालय प्रांगण में चोरों ने चटकाए ताले, एडवोकेट राकेश का ले गए प्रिंटर / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले न्‍यायालय प्रांगण में रखे एक स्‍टॉल के चोरों ने ताले चटका दिए। चोर यहां से एक प्रिंटर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

राकेश कुमार वर्मा एडवोकेड ने बताया कि उसका लोहे का स्टाल न्यायालय प्रागंण शिवपुरी पर रखा हुआ है जिससे वह अपनी वकालात का व्यवसाय करता है। उसी स्टाल में मेरे साथ सहायक संजय धाकड़ भी कार्य करता है जो ऑनलाइन का कार्य करता है जिसका प्रिंटर उक्त स्टाल में रखा रहता है। 18 फरवरी को सुबह लगभग 11 बजे मेरे सहायक संजय धाकड़ ने स्टाल खोला तो स्टाल का ताला टूटा मिला और उसने फाटक उठा कर देखा तो स्टाल में प्रिंटर नहीं मिला उसे कोई चुराकर ले गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।