Press "Enter" to skip to content

पति ने एक साल बच्‍चे को अपने पास रखा, पुलिस ने मां को दिलाया / Shivpuri News

पति-पत्नी के बीच‎ झगड़ा होने के चलते‎ बने हालात‎

शिवपुरी‎। मुरैना जिले के टेंटरा थाना क्षेत्र के‎ कैमारा गांव में पति-पत्नी के बीच‎ झगड़ा हो गया। पति ने एक साल‎ के बेटे को अपने संग रख लिया‎ और पत्नी बिना बच्चे के मायके आ‎ गई। मुरैना पुलिस ने मदद नहीं की‎ तो शिवपुरी की गोपालपुर थाना‎ पुलिस ने सहयोग किया। मुरैना‎ जाकर पति से एक साल का बेटा‎ पत्नी को दिलवा दिया है।‎ मनीषा गोस्वामी ने अपने पिता‎ रघुवीर गोस्वामी के संग गोपालपुर‎ थाने में आवेदन दिया था।‎ दरअसल उसका पति संजय‎ गोस्वामी निवासी कैमारा थाना‎ टेंटरा जिला मुरैना से चार-पांच‎ दिन पहले झगड़ा हो गया। मनीषा‎ अपने एक साल के बेटे कौशल‎ गोस्वामी को मायके लेकर आना‎ चाहती थी, लेकिन पति ने बेटे को‎ नहीं दिया। मुरैना पुलिस से मदद‎ मांगी तो कोई सहयोग नहीं मिला।‎ गोपालपुर थाने में आवेदन देने पर‎ पुलिस ने सहयोग किया और‎ गुरुवार को एक साल का बेटा, मां‎ को दिलवा दिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!