शिवपुरी। जिले के नरवर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ने के साथ इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। टिकिट कटने से नाराज पुराने कांग्रेसियों ने बुधवार को पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। एक साथ चार लोग भाजपा में आ गए हैं। अब कांग्रेस महामंत्री पद से गिर्राज किशोर माहेश्वरी ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने की वजह से पारिवारिक परिस्थितियां और खराब स्वास्थ्य बताया है। इसी कारण संगठन में कार्य करने में असमर्थता जाहिर की है। इसलिए जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदों से मुक्त होने की इच्छा जताई है। सूत्रों के अनुसार शिवपुरी जिले में कांग्रेस द्वारा संचालन समिति बनाई है जिसमें कुछ ऐसे भी लोग शामिल हैं जो वर्तमान में कांग्रेस के सदस्य तक नहीं है। कुल मिलाकर नरवर का निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए शुरूआती दौर में ही हाथ से फिसलता नजर आ रहा है।

माहेश्वरी ने कांग्रेस महामंत्री पद से दिया इस्तीफा / Narwar News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri Newsकुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri News

- पोहरी में सांसद भारत सिंह कुशवाह से नगर पंचायत अध्यक्ष की सौजन्य भेंट / Shivpuri News
- राशन की शिकायत पर विवाद: युवक ने सरपंच समेत पांच पर मारपीट, चेन छीनने और मोबाइल तोड़ने का लगाया आरोप / Shivpuri News
- पहले पूछा-पुराने सिक्के बेचते हो? फोन कटते ही हैक हुआ WhatsApp, परिचितों से रुपये मांगने लगा अज्ञात शख्स / Shivpuri News
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News




Be First to Comment