कोलारस। नगर परिषद कोलारस के सीएमओ के साथ पूर्व महिला पार्षद ने अभद्रता कर धक्का मुक्की कर डाली। मामले को लेकर थाने में महिला पूर्व पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
बताया जाता है कि मनीपुरा इलाके में संत रविदास भवन के पास साफ-सफाई कराने के लिए नगर परिषद सीएमओ गए थे। यहां पूर्व पार्षद रामकली बाई ने इलाके में एक भूमि को पार्षद ने अपनी भूमि बताते हुए विरोध दर्ज कराया और सफाई करने से रोकते हुए सीएमओ से कहा-सुनी होने लगी। इतना हीनहीं पूर्व पार्षद ने धक्का–मुक्की भी कर डाली। जिसके बाद नगर परिषद ने घटना का विरोध किया और सभी एकत्रित होकर थाने जा पहुंचे और केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment