नरवर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैठक आयोजित
शिवपुरी। मैं पहली बार नरवर आया हूं। यहां के सभी प्यारे लोगों से मिलकर मन प्रसन्न है। यहां के लोगों से मिलकर एक उत्साह है और राजनीतिक क्षेत्र में हम लोग काम करते हैं तो कहीं न कहीं समाज ही हमको उठाता है और समाज ही हमको जीने के नीचे बैठाता है। मुझे दोगुना उत्साह यहां के लोगों से आकर मिला है। हमारे सभी प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे इस बात को हम सुनिश्चत कर रहे हैं। यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने नरवर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जब यहां पर कांग्रेस का शासन काल था तो इस एतिहासिक धरोहर को उन लोगों ने कुछ देने का कार्य नहीं किया और ये धरती तो ऐसी है कि पूरे प्रदेश ही नहीं पूरे देश व दुनिया को इसकी जानकारी होना चाहिए। इस संबंध में संगठन व मुख्यमंत्री से बात कर इसका जितना ज्यादा विकास हो सकता है के बारे में चर्चा की जाएगी। नरवर के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
बैठक में प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता के साथ आगामी नगरीय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही चुनाव में कौन प्रत्याशी होना चाहिए, कौन सर्वमान्य है के बारे में विस्तार से चर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि कल तक लगभग सभी प्रत्याशी तय हो जाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, जिला मंत्री मनीष अग्रवाल, कैलाश कुशवाह के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।






Be First to Comment