रेलवे डीआरएम आए शिवपुरी, रेल पथ का किया निरीक्षण / Shivpuri News

शिवपुरी। गुरूवार को रेलवे डीआरएम स्‍पेशल ट्रेन से शिवपुरी स्‍टेशन आए। उन्‍होंने गुना शिवपुरी से होकर ग्‍वालियर रेल पथ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मण्‍डल रेल प्रबंधक ने इस रेल खण्‍ड पर स्थित छोटे-बड़े पुलों, रेल पथों, संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संसाधनों, ओएचई लाइन,संबंद्ध उपकरण, सिग्‍नल प्रणाली आदि का सघन निरीक्षण कर उनकी कार्य क्षमता को परखा एवं बेहर रख-रखाव के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।  साथ ही इस खंड पर स्थित पनिहार, घाटीगांव, शिवपुरी, गुना स्‍टेशन का निरीक्षण कर संरक्षा उपकरणों की कार्य क्षमता को परखा,साथ ही वहां पर मौजूद यात्री सुविधाओं, खानपान यूनिटों, आरक्षण कार्यालयों, बुकिंग कार्यालयों, यात्री प्रतीक्षालयों, शौचालयों, प्‍लेटफार्मों एवं सर्कुलेटिंग एरिया की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मण्‍डल रेल प्रबंधक द्धारा मंडल के अधिकारियों और पर्यवेक्षक कर्मचारियों को रेल संरक्षा के प्रति सदैव सतर्क रहने के लिए प्रोत्‍साहित किया। निरीक्षण के दौरान मण्‍डल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्‍ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर यतीश सारस्‍वत, वरिष्‍ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुराग त्रिपाठी, मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक संजयकुमार गुप्‍ता, मंडल इंजीनियर पश्चिम रोहित रघुवंशी, सहायक परिचालन प्रबंधक आशीष दुबे सहित अधिकारी व पर्यवेक्षक कर्मचारी मौजूद थे।