शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोहरी बस स्टैंड पर चाय की दुकान लगाने पर एक युवक की उसी के पास दुकान लगाने वाले युवक ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी मंशा पुत्र पूरनसिंह रावत 44 वर्ष निवासी ग्राम सिंहनिवास हाल निवास शक्तिपुरम खुडा ने शिकायत दर्ज करवाई वह पोहरी बस स्टैंड पर चाय का स्टॉल चलाता है। उससे पहले वह उदय रावत की चाय की दुकान पर काम करता था। गुरूवार को दोपहर के समय पत्नी पार्वती खाना देने आई तभी वहां उदयसिंह रावत आ गया और बोला कि यहां दुकान मत लगाना जिस पर मैंने कहा कि जगह सरकारी है इसी बात वह गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उदय ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।




