Press "Enter" to skip to content

इंदौर में शिवपुरी के एसआई दीपक पलिया ने की सड़कों पर दौड़, जानिए क्या है पूरा मामला… / Shivpuri News

शिवपुरी। बीती रात बंगाली चौराहे पर लोग उस समय हतप्रभ रह गए जब उन्होंने शिवपुरी के एक एसआई को पुलिस का फर्ज निभाते देखा उन्होंने फर्ज की मिसाल पेश करते हुए दिल्ली से आए मोबाइल चोर को रंगे हाथों दबोच लिया। मंगलवार को शिवपुरी जिले के कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर दीपक पालिया किसी काम से इंदौर पहुंचे थे उनके कार्य बंगाली चौराहे के सिग्नल पर रुकी कार में पीछे से भाई भूपेंद्र तोमर और महेंद्र यादव एक मुलजिम को लेकर बैठे थे तभी कार चला रहे थानेदार दीपक पालिया ने कार छोड़कर अचानक युवक के पीछे दौड़ लगा दी। युवक कुछ दूर खड़ी कार में घुसता उससे पहले ही एएसआई पालिया ने उसे दबोच लिया। हालांकि कार में सवार उसके 2 साथी भागने में कामयाब हो गए। सिंगल चालू होते ही लगातार हार्न व वाहनों के शोर के बीच थानेदार को फिल्मी स्टाइल में वर्दी में दौड़ता देख लोग कुछ पल के लिए हतप्रभव रह गए लेकिन उन्हें माजरा समझते देर नहीं लगी। दीपक पालिया ने देखा बंगाली चौराहा क्षेत्र के रहने वाले इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर प्रेम चंद्र दुबे की कार उनकी कार के आगे बंगाली चौराहे पर रेड सिग्नल के चलते रुकी थी। उनकी कार के दोनों कांच खुले थे तभी एक युवक कंडक्टर साइड पर पहुंचा और उन पर उसकी कार को टक्कर मारने का आरोप लगाकर बहस करने लगा। वह उसे जवाब देते उससे पहले ड्राइविंग साइट पर एक अन्य युवक पहुंचा और उन्हें बातों में लगा लिया ध्यान बढ़ते ही कंडक्टर साइट पर खड़े युवक ने सीट पर रखे हुए के दोनों मोबाइल उठा लिए और तेजी से कुछ दूर खड़ी अपनी कार में बैठने लगा। घटनाक्रम देख रहे दीपक पालिया को माजरा समझते देर नहीं लगी और उन्होंने ताबड़तोड़ अपनी कार छोड़कर मोबाइल चुरा कर ले जा रहे बदमाश के पीछे दौड़ लगाई और उसे दबोच लिया। इस बीच सिग्नल चालू होने पर प्रेमचंद घर निकल गए और उन्हें पूरे घटनाक्रम की भनक तक नहीं लगी।  पालिया ने बदमाशों को साथी सिपाइयों के हवाले कर दिया। पकड़ा चोर समीम निवासी भजनपुरा दिल्ली ने बताया कि प्रोफेशनल चोर है। साथियों के साथ भीड़भाड़ वाले कार वालों का ध्यान भटका कर उनके मोबाइल चुराता है वह दिल्ली से साथी दानिश एक अन्य के साथ इंदौर आया था

चोर पकड़ने के लिए दिया धन्यवाद

एएसआई पालिया ने कार आगे बढ़ाकर प्रेम चंद दुबे की कार को तलाशा लेकिन वह नहीं दिखे। आखिरकार एएसआई पालिया चोर को अपनी कार में बैठाकर छतरीपुरा थाना क्षेत्र में अपने काम से निकल गए। कुछ देर बाद प्रेमचंद्र का फोन आया तो उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराने के बाद एएसआई पालिया ने अपने पास बुलाया और मोबाइल उनके हवाले करने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देकर बदमाश को उनके हवाले कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!