साहब….। पड़ौसी करता है टोटका, बच्‍चों को भी करता है परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी। मनियर आजाद नगर में रहने वाले मोहरसिंह ने बुधवार को एसपी से एक आवेदन के माध्‍यम से अपनी शिकायत की। मोहरसिंह ने बताया कि उसके पड़ौसी आए दिन परेशान करते हैं। बीते रोज मेरी नाबालिग पुत्री चाची के यहां जा रही थी तभी अशोक राठौर के घर में रहने वाले किराएदारों ने गलत हरकत की। वहीं बीते रोज कोई घर में मोबाइल व नंबर फेंक गया। अशोक राठौर का मुझसे पुराना विवाद चल रहा है वह आए दिन गलत लोगों को मेरे घर पर भेजकर परेशान करता है। मामले को लेकर कई बार अधिकारियों से लेकर जनसुनवाई में आवेदन दे चुका हूं लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आप सुनवाई कर उक्‍त पड़ौसी पर कार्रवाई करें नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।