शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ककरौआ-बिनेगा के बीच सोमवार की रात बाइक सवार गिर्राज पुत्र शंकर जाटव उम्र 22 निवासी फरारा की सिर कटी लाश मिलने के मामले में बुधवार को फरारा गांव के ग्रामीण और परिजनों ने गोवर्धन थाना पहुंच कर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। गोवर्धन थाने के सामने पोहरी मोहना रोड पर महिलाओं ने जाम लगा दिया। मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के ही 2 लोगों ने जो मृतक के साथ मौजूद थे उन्होंने ही उसके पुत्र की हत्या की है।हंगामे की सूचना मिलने पर बैराड़ गोपालपुर पुलिस थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। थाने पर करीब 2 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को मामले में पीएम रिपोर्ट आने और घायल के बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हंगामे को शांत कराया।
बाइक सवार युवक की सिर कटी लाश मिलने के मामले में गोवर्धन थाने पर हंगामा, चक्का जाम / Shivpuri News




