आवश्‍यक रख-रखाव के कारण कल यहां गुल रहेगी बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी। 33 के.व्ही. रोनाखेडी एवं नोहरी फीडर पर 17 फरवरी को आवश्यक निर्माण कार्य कराये जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 33 के.व्ही. रोनाखेडी एवं नोहरी फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 08 से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र रोनाखेड़ी से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र नोहरी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।