चिकित्सा अधिकारी दिनारा को सौंपा सीएचसी करैरा का प्रभार / Shivpuri News

एक चिकित्सक को किया मूल स्थान के लिए कार्यमुक्त

शिवपुरी। सीएमएचओ डॉ.पवन जैन द्धारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से चिकित्सा अधिकारी दिनारा को सीएचसी करैरा का प्रभार तथा चिकित्सा अधिकारी सिरसौद को उनके मूल पदस्थापना पीएचसी मनपुरा के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

जारी आदेश के तहत सीएमएचओ डॉ.पवन जैन द्धारा डॉ.अरविंद अग्रवाल चिकित्सा अधिकारी पीएचसी दिनारा को खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसौद में नियुक्त डॉ.संतकुमार शर्मा को उनके मूल पदस्थापना स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनपुरा के लिए कार्यमुक्त किया गया है।