Press "Enter" to skip to content

सर्वसम्मति से हुए क्षत्रिय कल्चुरी शिवहरे समाज के चुनाव, पूर्व नपं अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे बने अध्यक्ष / Shivpuri News

युवा जिलाध्यक्ष भागीरथ शिवहरे और महिला जिलाध्यक्ष बनी सीमा शिवहरे, निर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार शिवहरे ने किया माल्यापर्ण द्वारा स्वागत

शिवपुरी। युवराज होटल में क्षत्रिय कल्चुरी शिवहरे समाज के उत्थान एवं नवीन कार्यकारिणी गठन हेतु आयोजित बैठक में समाज विकास के उपायों पर चर्चा के साथ-साथ नवीन कार्यकारिणी का गठन भी सदभावनापूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से हुआ। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार शिवहरे ने जिलाध्यक्ष पद हेतु कोलारस नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे का नाम प्रस्तावित किया। जिसका तालियों की करतल ध्वनि से समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने समर्थन किया। युवा जिलाध्यक्ष पद के लिए भागीरथ शिवहरे और महिला जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता बाबा महाराज राजेश शिवहरे ने की। तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का शिवहरे समाज के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. रामकुमार शिवहरे ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

अपने उदबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती जिलाध्यक्ष रामकुमार शिवहरे के समाजहितैषी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने समाज के विकास में डॉ. रामकुमार शिवहरे के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निर्देशन में भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन की जयंती प्रतिवर्ष धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाती है। वहीं समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग के कल्याण हेतु भी वह हमेशा सजग रहते हैं। न्यू ब्लॉक चौराहे पर भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन की प्रतिमा और चौराहे का नामकरण भी भगवान के नाम पर डॉ. शिवहरे के कार्यकाल में हुआ। इस अवसर पर शिवहरे समाज के गणमान्य पुरूष, महिलाएं, बुजुर्ग, माताएं और बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!