शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ककरौआ-बिनेगा के बीच बाइक सवार एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। जबकि बाइक सवार युवक का साथी गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। घटना सोमवार देर रात की है।
सूचना मिलने के बाद गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में भर्ती कराया जबकि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बैराड़ अस्पताल भेजा है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार के गिर्राज पुत्र शंकर जाटव उम्र 22 निवासी फरारा अपने साथी सेवक जाटव के साथ बाइक से बैराड़ से अपने घर फरारा लौट रहा था। तभी संभावना जताई जा रही है कि ककरौआ-बिनेगा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना का शिकार हो गया। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






Be First to Comment