हिटलर बनी वार्डन सहायक शिक्षक को नहीं करने दे रही काम / Shivpuri news

शिवपुरी। प्राथमिक विद्यालय हरियावाला जन शिक्षा केंद्र मुहारी विकासखंड खनियाधाना के सहायक शिक्षक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे। यहां एक आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या बताते हुए कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी के आदेश पर उनको बालिका छात्रावास मुहारी पर लेखापाल के रूप में नियुक्त किया गया था। परंतु छात्रावास की वार्डन सुमन जैन द्धारा वरिष्ठ कार्यालय के आदेश के बिना अवैध रूप से उपस्थिति पंजी से मेरा नाम हटा दिया गया है जो गलत है। मुझसे किसी भी प्रकार का कार्य नहीं लिया जा रहा है और ना ही मुझे मानदेय का भुगतान किया गया है। मामले में जांच कर वार्डन सुमन जैन के खिलाफ कारवाई की जाए वाह मुझे कार्य पर रखे जाने हेतु संबंधित को आदेश दिया जाए।