शिवपुरी। अवैध रूप से विक्रय के लिए जा रहे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के 18.60 क्विंटल गेहूं के पिकअप वाहन को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम द्वारा जप्त किया गया है।
एसडीएम शिवपुरी गणेश जायसवाल ने बताया कि तहसील शिवपुरी के ग्राम गुरावल की आदिवासी बस्ती में स्थित संतोष शिवहरे की दुकान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के 18.60 क्विंटल गेहूं को पिकअप वाहन एमपी 07एल 4178 में लादकर अवैध रूप से विक्रय करने करने ले जाया जा रहा था। वाहन ले जाते समय इसे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा जप्त किया गया। पीडीएस का यह गेंहू जयकाली माता स्वसहायता गुरावल का है। कार्यवाही के दौरान अधिकारियों द्वारा जप्त वाहन को थाना सुभाषपुरा पर अभिरक्षा में दिया गया है।






Be First to Comment