Press "Enter" to skip to content

प्रशिक्षण शिविर में बदरवास, रन्‍नौद, पिछोर सीएमओ ने सीखे आपदा प्रबंध के गुर / Shivpuri News

भोपाल में आपदा प्रबंध संस्‍थान पर चाद दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

शिवपुरी। सफर सिटी विषय पर आपदा प्रबंध संस्‍थान, भोपाल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 7 से 10 फरवरी तक आयोजित की गई। चार दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदरवास सीएमओ प्रियंकासिंह, रन्‍नौद सीएमओ विनय कुमार भट्ट, पिछोर सीएमओ राघवेंद्र पालिया ने भी भाग लिया।

सीएमओ प्रियंका सिंह ने बताया कि चार दिवसीय कार्यशाला के जरिये आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। कार्यशाला में बताया गया कि आपदा का कोई समय निर्धारित नहीं होता। यह अचानक ही आ जाती है। आपदा से बचने व इससे होने वाले नुकसान को कम करने के हमे सजग और सचेत रहने की जरूरत है।

कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं द्वारा जो जानकारी आपदा प्रबंधन पर दी जा रही है, उन्हें गहन रुचि लेकर प्राप्‍त किया और प्रशिक्षण में जो सीखा है उससे अधीनस्थ कर्मचारियों को भी जागरूक करेंगे। ताकि प्राकृतिक आपदा के समय ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद पहुंचा सकें।  ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!