पति की प्रताडऩा के चलते महिला ने खाया जहर मौत / Shivpuri News

शिवपुरी । जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरोना गणेश खेड़ा निवासी आशा आदिवासी पत्नि करण सिंह 25 साल निवासी सोनपुरा ने जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई। आशा की माँ प्रेम बाई ने बताया है कि आशा का पति उसे आए दिन मारता था। इससे परेशान होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई जिससे उपचार हेतु अस्पताल लगाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मृतिका के भाई ने बताया कि पति उस पर हमेशा संदेह किया करता था इसी संदेह के चलते उसकी मारपीट भी करता था। मारपीट के चलते उसने जहर खा लिया हो।