शराब पीकर चला रहे थे बाइक, थीम रोड पर रेलिंग लगाने का कार्य कर रहे मजदूरों से टकराई, तीन घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत रामसहाय ट्रांसपोर्ट के पास थीम रोड पर रेलिंग लगाने का काम कर रहे मजदूरों में बाइक सवारों ने टक्‍कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दो लोग व रेलिंग पर कार्य रहा एक मजदूर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक शराब पिए हुए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार दीपक व धर्मेंद्र निवासी कोलारस रविवार को शिवपुरी अपने रिश्‍तेदारसे मिलने शिवपुरी आए हुए थे। यहां मुलाकात के बाद वापस कोलारस जा रहे थे तभी रामसहाय ट्रांसपोर्ट के पास एक ठेला चालक अचानक सामने आ गया और उनकी बाइक ठेले से टकराकर सड़क पर जाली लगा रहे मजदूर शानू खान निवासी लुधावली से जा टकराई। घटना में बाइक सवार व मजदूर घायल हो गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार शराब पिए हुए थे। घायलों को इलाज लिए पुलिस ने जिला अस्‍पताल में भर्ती करवाया है।