शिवपुरी। जिले के पोहरी क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों में भैंस ने टक्कर मार दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में भर्ती घायल महिला नीरूबाई भील ने बताया कि वह भतीजे गोविंद व जीजा राजू के साथ इलाज कराने के लिए बाइक से जा रही थी। जब वह पोहरी से शिवपुरी की ओर एक-दो किलोमीटर ही निकले होंगे तो रास्ते में एक भैंस ने बाइक में टक्कर में मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सभी जमीन पर गिर गए। घायलों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।






Be First to Comment