कोविड से नहीं मारपीट से हुई संतोष की मौत, तीन पर हत्‍या का केस दर्ज / Shivpuri News

खूबत बाबा मंदिर पर‎ प्रसाद के रूप में चढ़ने‎ वाली दारू देने से मना‎ पर मारा था‎

शिवपुरी। शिवपुरी‎ ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर‎ नेशनल पार्क हिस्से में स्थित खूबत‎ बाबा मंदिर पर प्रसाद के रूप में चढ़ने‎ वाली दारू नहीं देने पर पूजा करने‎ वाले युवक की कुछ लोगों ने बेरहमी‎ से मारपीट कर दी थी। इलाज के‎ दौरान घायल की सैंपल रिपोर्ट कोरोना‎ पॉजिटिव आई थी। उसके बाद‎ ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो‎ गई। पीएम रिपोर्ट में मौत कोविड-19‎ की बजाय हमले में होना पाया गया।‎ इसी के चलते सतनवाड़ा थाना पुलिस‎ ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का‎ केस दर्ज कर लिया है।‎

जानकारी के मुताबिक संतोष‎ (30) पुत्र हेतराम शिवहरे निवासी‎ कमलागंज शिवपुरी खूबत बाबा मंदिर‎ पर पूजा करता था। संतोष 23 जनवरी‎ की दोपहर 12:30 बजे वह अपने‎ साथी धर्मेंद्र यादव एक अन्य साथी के‎ संग मंदिर पहुंचा। यहां पहले से रजक‎ समाज का गोठ प्रोग्राम चल रहा था।‎ शाम 5:30 बजे रजक समाज के‎ लोगों ने मंदिर पर प्रसाद के रूप में‎ चढ़ने वाली शराब मांगी, लेकिन‎ संतोष ने देने से मना कर दिया। रजक‎ समाज के करीब 20 लोगों ने संतोष‎ की बेरहमी से मारपीट कर दी। रात में‎ संतोष को घर लाया गया और 24‎ जनवरी को तकलीफ हुई तो परिजन‎ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों‎ ने सतनवाड़ा थाने पर सूचना दी तो ‎साधारण मारपीट का केस दर्ज कर‎ लिया। संतोष शिवहरे का 25 जनवरी‎ को सैंपल टेस्ट लिया और 26 को ‎ ‎पॉजिटिव रिपोर्ट आई। 28 को हालत ‎ ‎ ज्यादा बिगड़ी तो ग्वालियर रेफर कर‎ दिया। ग्वालियर में 30 जनवरी को‎ इलाज के दौरान संतोष शिवहरे की‎ मौत हो गई है। संतोष की हत्या को‎ लेकर बहन ने हेमा शिवहरे ने पुलिस ‎ ‎अधीक्षक शिवपुरी से शिकायत की है। ‎ ‎ पुलिस द्वारा संबंधित हत्यारोपियों को ‎ गिरफ्तार नहीं करने की बात कही है।‎ बहन का कहना था कि रजक परिवार‎ के लोग मंदिर पर कब्जा जमाने के‎ लिए आए दिन झगड़े रहते थे।‎