Press "Enter" to skip to content

सैकड़ों ग्रामीणों को आवश्यक उपचार, परामर्श एवं दवाइयों का किया वितरण / Shivpuri News

आदिवासी बाहुल्य ग्राम बूढ़ीबरोद में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

शिवपुरी। ग्रामीण क्षेत्रों में शिवपुरी जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं शक्तिशाली महिला संगठन ने संयुक्त रुप से मिलकर दूरदराज के बूढ़ीबरोद एवं आसपास के ग्राम मोहनगढ़, पठखेड़ा, गड़ी बरोद, नया बलारपुर गांव के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दूरदराज के अति पिछड़े आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए बूढ़ी बड़ोद में आसपास के 5 गांव को मिलाकर 2 सैकड़ा से अधिक मरीजों जिनमें बच्चे आंखों की परेशानियों से संबंधित मरीज, नाक, कान गले से संबंधित मरीज, वृद्धावस्था में बीमारियों से जूझ रहे मरीज एवं मानसिक रूप से अवसाद से ग्रसित मरीजों का जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया।

शिविर में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.संतोष पाठक, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ.दिनेश अग्रवाल, डॉ.अर्पित बंसल, वरिष्ठ एमडी मेडिसिन डॉ.आर.आर.वर्मा, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक गोयल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.कोक सिंह उचारिया एवं स्टाफ नर्स सिस्टर सोनम देशमुख ने दूरदराज से आए 52 बच्चों 40 बुजुर्गों 30 नेत्र रोग से संबंधित मरीजों, 20 नाक कान गले संबंधित मरीजों, मानसिक रूप से ग्रसित मरीजों एवं 2 दिव्यांग मरीजों को परामर्श उपचार एवं आवश्यक दवाइयां निशुल्क प्रदान की।

स्वास्थ शिविर में शक्तिशाली महिला संगठन समिति की पूरी टीम साहब सिंह धाकड़, धर्म गिरी गोस्वामी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर हरी मोहन शर्मा, महिला बाल विकास की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा सहयोगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में 2 सैकड़ा से अधिक मरीजों ने उपचार लाभ लिया एवं आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श निशुल्क प्राप्त किया। डॉ.अर्पित बंसल ने बताया कि जिला चिकत्सालय की टीम के द्वारा महीने के एक शनिवार को आदिवासी बहुल गांव में पहुंचकर स्वास्थ जांच शिविर आयोजित किया जाएगा और ग्रामीणों को आवश्यक उपचार परामर्श एवं दवाइयां वितरित की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!