Press "Enter" to skip to content

बलात्‍कार के आरोपित को खोड़ चौकी प्रभारी राजीव दुबे ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाली खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम बुरहानपुर में रहने वाली 50 वर्षीय महिला शुक्रवार शाम के समय शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी तभी रास्‍ते में गांव का रहने वाला बलवीर यादव 45 वर्ष मिल गया और महिला के साथ दुष्‍कर्म कर दिया। जब महिला शादी में नहीं पहुंची तो उसके बच्‍चे देखने आए। बच्‍चों को आता देख आरोपित मौके से भाग गया। घटना के बाद महिला थाने आई और मामले में केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। वहीं एसपी राजेश सिंह चंदेल ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार हो गया उसकी गांव में लगातार तलाश की गई तो नहीं मिला साथ ही आरोपी अपने पास कोई मोबाइल आदि नहीं रखता था आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी तब यह पता चला कि आरोपी गांव में बहुत कम रहता है जयपुर आदि जगह जाकर मजदूरी करता है इसी दौरान 11 फरवरी को को आरोपी द्धारा अपने गांव बुरहानपुर में एक व्यक्ति को फोन लगाया गया और बताया कि मैं शिवपुरी में हूं उक्त मोबाइल नंबर को ट्रेस कर उसकी लोकेशन सायवर सैल के माध्यम से ली गई तो गुना में हो ना पता चला उस व्यक्ति ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसका मोबाइल लेकर फोन लगाया था जिसके आधार पर आरोपी का गुना मे होना ज्ञात हुआ, इसी कड़ी के आधार पर गुना में पता किया गया तो रात्रि में गुना से जयपुर जाने वाली ट्रेन मैं जाने की संभावना पर रेलवे स्टेशन पर लगातार पता निगरानी की गई। इसी दौरान आरोपी रेलवे स्टेशन के बाहर दिखा पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़ा गया व गिरफ्तार कर चौकी खोड लाया गया व न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी एक बलात्कार का प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी को घटना के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी खोड उप निरीक्षक राजीव दुबे, आरक्षक सुखबीर जाट, संजय धाकड़, नवनीत जाट, सैनिक भागीरथ व साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सेन की सराहनीय भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!