Press "Enter" to skip to content

बदले मौसम ने दिखाया असर – दो माह में एक सैकड़ा मरीज पहुंचे सीने में दर्द की शिकायत लेकर, डेढ़ दर्जन की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव का असर लोगों के जन-जीवन पर पड़ रहा है। बीते दो माह दिसंबर व जनवरी में लगभग डेढ़ सैकड़ा मरीज सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्‍पताल पहुंचे जिनमें से आधा सैकड़ा मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया है और डेढ़ दर्जन लोगों की अटैक के कारण मौत हो गई। यह आंकड़ा केवल सरकारी हॉस्पिटल का है इसमें प्रायवेट हॉस्पिटल के आंकड़ों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बदले हुए मौसम में हार्ट के मरीज एकदम से बढ़ना कितनी बड़ी समस्‍या हो गई है इसका अंदाजा आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है।

मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. दिनेश राजपूत का कहना है कि सर्दी और बदलते मौसम के कारण हार्ट अटैक की समस्या बढ़ी है। इन हालातों के लिए कहीं न कहीं लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। ऐसे लोग जिन्हें बीपी, शुगर आदि की समस्या है, वे रेगुलर अपना चेकअप नहीं करवाते हैं, जिसके कारण यह समस्या सामने आती है। लोगों को लगातार अपने स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करना चाहिए। डॉक्टर से रुटीन चेकअप करवाना और आवश्यकता अनुसार दवाओं में परिवर्तन जरूरी है। ऐसा नहीं करने के कारण ही कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!