शिवपुरी। बीते 2 फरवरी को इंदौर के विजयनगर थाना पुलिस ने न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने के मामले में शिवपुरी के चार आरोपियों को हिरासत में लिया था। इस मामले में इंदौर पुलिस ने शिवपुरी के सागर गुप्ता जो कि सेसई वाले मिष्ठान भंडार गांधी पेट्रोल पंप के सामने का बेटा बताया जा रहा है। इस युवा को इंदौर पुलिस ने शिवपुरी से उसके घर से ही उठाकर ले गया। इस मामले में विजयनगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया है कि न्यूड वीडियो के मामले में पुलिस ने शिवपुरी से एक युवक को उठाया है। इसके साथ ही इनके तीन अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही कुछ अन्य लोगों को भी पुलिस उठा रही है। आगे पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। बता दें िक इंदौर में बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए अधेड़ और बुजुर्ग शासकीय बाबुओं को ब्लैकमैल के आरोप में पुलिस ने शिवपुरी के चार युवाओं को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
न्यूड वीडियो मामले में सेसई वाले के पुत्र को उठा ले गई इंदौर पुलिस / Shivpuri News




