Press "Enter" to skip to content

बेखौफ जारी रेत का अवैध खनन : करैरा में रेत के अवैध डफर पकड़े, बाहर की रॉयल्‍टी लाकर छुड़ाए / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में रेत खदाने बंद होने के बाद खनन बेखौफ तरीके से जारी है। कई क्षेत्रों में रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला करैरा क्षेत्र का है जहां अवैध रेत से भरे हुए कई डंफरों को वन विभाग और पुलिस की टीम ने करई-भितरवार रोड से पकड़ा है। जिस समय रेत से भरे डंपर को पकड़ा गया था उस समय उक्त डंपर चालक के पास रॉयल्टी नहीं था।

रॉयल्टी न होने से डंपर को जब्त कर उसे करेरा थाने लाया गया। सुबह डंपर मालिक रॉयल्टी लेकर थाने पहुंचा जिसके बाद डंपर को छोड़ दिया गया। वहीं दूसरा मामला भी करेरा के ग्राम भासड़ा से सामने आया जहां एक रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया। जिसे फॉरेस्ट विभाग की अभिरक्षा में रखा गया है और उस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शिवपुरी जिले में जिला प्रशासन ने रेत की खदानों को बंद किया। इसके बाद भी जिले में रेत का अवैध उत्खनन जारी है। जिले से हर रोज सैकड़ों की संख्या में रेत से भरे हुए डंपर सड़कों पर फर्राटे भरते हुए देखे जा सकते हैं। करेरा के चितारा क्षेत्र और सुनारी क्षेत्र में कई बड़ी रेत की खदाने है जो फिलहाल कागजों पर बंद है परन्तु इन खदानों से रेत का अवैध उत्खनन जारी है। जब इन पर कार्रवाई की जाती है तो इनके द्वारा अन्य जिलों की रेत की खदानों की रॉयल्टी को पेश कर अपने वाहनों को छुड़ा लिया जाता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!