Press "Enter" to skip to content

पिता ने मोबाइल के लिए नहीं दिए रूपए तो नाबालिग पुत्र भाग गया इंदौर / Shivpuri News

शिवपुरी। रमेश पुत्र नक्टूराम धाकड निवासी ग्राम गाजीगढ थाना गोवर्धन ने 10 जनवरी को थाना गोवरधन में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका लडका उम्र 16 साल सरवन तालाब किनारे फ्रेस होने की कहकर गया था जो वापस घर नहीं आया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जल्‍द मामले की पड़ताल करने की बात कही। पुलिस को 8 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि अपह्रत बालक के पिता रमेश धाकड के फोन पर दो बार बात हुई है जिसमे उक्त व्यक्ति द्वारा नाबालिक से फोन लेकर बात करना बताया।  उक्त नम्बर की सायवर सेल से लॉकेशन निकलवाई तो उक्त लॉकेशन इंदौर मे आने से पुलिस टीम बनाकर इंदौर भेजी गई । सिम धाकर बार बार अपना लोकेशन बदल रहा था जिससे बालक की तलाशी मे समस्या आ रही थी । पुलिस टीम को लसूडिया क्षेत्र के ट्राँसपोर्ट और फैक्ट्रियों मे जाकर तलाश करने पर 10 फरवरी को को लापता बालक को कामाख्या इण्डस्ट्रीज मे काम करते हुये मिला।

 

पूछताछ की तो बालक ने बताया कि उसने मोबाईल के लिये घर वालों से पैसे माँगे थे जो नही मिले तथा खर्चे के लिये भी पैसे नही मिलते थे इसलिये वह नाराज होकर घर से बिना किसी को बताये पैसे कमाने के लिये पहले रतलाम तथा फिर इंदौर आ गया था उसे कोई अपह्ररण करके नही ले गया था, वह अपनी मर्जी से इंदौर आकर काम करने लगा था । उक्त बालक को दस्तयाब कर इंदौर से लाकर उसके घर वालों को सुपुर्द किया

 

उक्त कार्यवाही में उनि  दिनेश सिंह नरवरिया थाना प्रभारी गोवर्धन,  उनि अरविन्द सिहं चौहान थाना बैराड, सायवर सेल प्रभारी उनि मुकेश दुबौलिया, सउनि जण्डेलसिंह, सउनि संदीप कुजूर, प्रआर. निरंजन सिंह गुर्जर, प्र.आर. वीरेन्द्र सिह ,आरक्षक सुरेन्द्र यादव, आर. अजय यादव, आर. जितेन्द्र  सिह,  आर लाल  सिह  , थाना गोवर्धन,  प्रआर.  देवेन्द्र , आरक्षक दामोदर सायवर सेल शिवपुरी की अहम भूमिका रही। अपह्रत की दस्तयावी मे सउनि जण्डेलसिंह , आर. 188 सुरेन्द्र यादव की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!