शादी में जा रही अधेड़ महिला के साथ दुष्‍कर्म / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाली खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम बुरहानपुर में एक अधेड़ महिला के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। महिला शादी में जा रही थी उसी समय रास्‍ते में आरोपित ने घटना को अंजाम दे दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्जकर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुरहानपुर गांव में रहने वाली 50 वर्षीय महिला शुक्रवार शाम के समय शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी तभी रास्‍ते में गांव का रहने वाला बलवीर यादव 45 वर्ष मिल गया और महिला के साथ दुष्‍कर्म कर दिया। जब महिला शादी में नहीं पहुंची तो उसके बच्‍चे देखने आए। बच्‍चों को आता देख आरोपित मौके से भाग गया। घटना के बाद महिला थाने आई और मामले में केस दर्ज करवाया।