पुण्‍यतिथि से एक माह तक चलेगा पार्टी का समर्पण निधि संग्रह कार्यक्रम / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष राजू बाथम के निवास पर पं. दीनदयाल उपाध्‍याय के छायाचित्र पर माल्‍यार्पण कर उनकी पुण्‍यतिथि भाजपा नेता कार्यकर्ताओं द्धारा मनाई गई। भाजपा जिलाध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष हेमंत ओझा ने संयुक्‍त जानकारी देते हुए बताया कि दीनदयाल जी की पुण्‍यतिथि से एक माह तक पार्टी का समर्पण निधि संग्रह कार्यक्रम चलेगा। बूथ स्‍तर तक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता और कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्‍मेदारियां दे दी गईं हैं। शिवपुरी विधानसभा समर्पण निधि संग्रह के प्रभारी हेमंत ओझा का कहना है कि भाजपा एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमें कार्यकर्ता स्‍वयं अपनी रसीद काटकर समर्पण निधि पार्टी फंड में प्रदान करता है उन्‍होंने बताया कि आज से समर्पण निधि संग्रह की शुरूआत हो चुकी है जिसे लेकर पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं में उत्‍साह है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, ओमी जैन, जण्‍डेलसिंह गुर्जर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।